बदायूं, फरवरी 11 -- बदायूं। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को वनस्थली इंटर कॉलेज में एक विशेष गोष्ठी की गई। यहां जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया और प्रचार सामग्री वितरित की। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग एक सामान्य बीमारी है, जो एमडीटी के नियमित सेवन से पूरी तरह ठीक हो जाती है। टीम ने सभी को कुष्ठ रोगियों के प्रति भेदभाव न करने और उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में एनएमए मानवीर सिंह और पीएमडब्ल्यू मनोज कुमार ने भी प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...