समस्तीपुर, फरवरी 16 -- मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के वनवीरा पंचायत में पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। उसकी पहचान मिथिलेश राय के बेटे सुदर्शन कुमार के रूप में हुई। घटना के बारे में बताया जाता है कि वह कुछ बच्चों के साथ नहाने के लिए गया था। इसी क्रम में जेसीबी से खुदे गहरे गड्ढे में चला गया। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो घर वाले चिंतित हुए उसकी खोज भी शुरू हुई तो इसकी जानकारी मिली। स्थानीय लोगों के द्वारा उसे पानी से निकाल कर इलाज की व्यवस्था की जाती तब तक तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बड़े पैमाने पर लोग घटनास्थल पर जूटे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। परिजनों ने मुआवजा की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...