धनबाद, मार्च 14 -- धनबाद। वनवासी बच्चों की मदद के लिए एकल महिला समिति (वनबंधु महिला समिति धनबाद) की ओर से शुक्रवार को धनबाद क्लब में दो दिवसीय प्रदर्शनी शुरू की गई। उद्घाटन बीसीसीएल दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल ने किया। प्रदर्शनी से होने वाली आमदनी को वनवासी बच्चों के कल्याण पर खर्च किया जाएगा। वनबंधु महिला समिति धनबाद की अध्यक्ष अनुराधा अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन पिछले पांच वर्ष से किया जा रहा है। प्रदर्शनी में देश के दर्जनों शहर मसलन नागपुर, कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, रायपुर, पुरूलिया, चिरकुंडा, रानीगंज, धनबाद आदि के स्टॉल लगाए गए। एकल उत्पाद के साथ साथ स्टॉल में आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रियल ज्वेलरी, डिजाइनर साड़ियां, बेडशीट, स्कीन केयर सामग्री, लड्डू गोपाल का पोशाक सहित दर्जनों चीजें उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए शनिवार शाम को प्...