रांची, दिसम्बर 23 -- खूंटी, संवाददाता। वनवासी कल्याण केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार को कर्रा प्रखंड के करमडीह में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ठंड से राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज में प्रकृति संरक्षण और पारंपरिक सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरुकता का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में रांची से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर कंबलों का वितरण किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह सेवा कार्य कल्याण आश्रम की ओर से निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने समाज को संगठित होकर अपनी रूढ़ी-परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा करने का आह्वान किया। वनवासी कल्याण केंद्र के बीएन झा ने कहा कि मनुष्य को प्रकृति की गोद में रहकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए और दोहन से बचना चाहिए। उन्होंने परंपराओं के ...