चक्रधरपुर, मार्च 11 -- गोईलकेरा, संवाददाता। वनवासी कल्याण केंद्र गोईलकेरा में गुजरात के मातुश्री काशीबा गोटी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नव निर्मित छात्रावास का मंगलवार को उद्घाटन किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, ट्रस्ट के प्रतिनिधि दिनेश भाई पटेल और धीरज लाल बी कोटाड़िया के हाथों भवन का उद्घाटन किया गया। डॉ. राजीव बिंदल पुराने दिनों को याद कर भावुक हो उठे। उन्होंने बताया कि गोईलकेरा में उनके पिता ने वनवासी कल्याण केंद्र छात्रावास की नींव रखी थी। डॉ. बिंदल ने छात्रावास विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने छात्रावास के लिए 50 बेड प्रदान करने की घोषणा की। नि:शुल्क क्लीनिक खोलने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में ट्रस्ट के प्रतिनिधि दिनेश भाई पटेल ने भी छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.