पलामू, अगस्त 17 -- मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। वनवासी कल्याण केंद्र पलामू यूनिट के मेदिनीनगर महानगर समिति सत्र 2026-29 का पुर्नगठन किया गया। शहर के बैंक कोलनी स्थित जिला कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सचिव अश्विनी कुमार मिश्रा व संचालन विभाग संगठन मंत्री राजेश्वर उरांव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रांत के सह संगठन मंत्री कामेश्वर साहु और क्षेत्रीय नगरीय प्रमुख हिरेंद्र सिन्हा उपस्थित थे। बैठक में पुरानी समिति को भंग कर नई महानगर समिति में मदन मोहन पांडेय को अध्यक्ष व प्रमोद केशरी को सचिव का दायित्व दिया गया। वहीं श्याम किशोर, रामेशचंद्र द्विवेदी को संरक्षक, विवेकानंद पांडेय, महेंद्र चौधरी, प्रदीप कुमार सिन्हा को उपाध्यक्ष, संतोष कुमार दास को सह सचिव, राजेश कुमार को कोषाध्यक्ष, प्रिंस कुमार को चिकित्सा ...