जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड के जमशेदपुर महानगर समिति का बैठक बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में रविवार को संपन्न हुई। इस बैठक में जमशेदपुर महानगर समिति के कार्यकर्ता, शुभचिंतक और जनजातीय समाज के युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। वनवासी कल्याण केंद्र, जमशेदपुर महानगर में सेवा कार्यों को और गति मिले इस हेतु जमशेदपुर महानगर महिला समिति का गठन किया गया। समिति के पदाधिकारी इस प्रकार हैं-विनीता शाह संरक्षक, सविता सिंह संरक्षक, डॉ. पुष्कर वाला संरक्षक, सुनीता जायसवाल अध्यक्ष, अंजू मुंडा उपाध्यक्ष, प्रतिभा रानी मिश्रा सचिव, डॉ. सुनीता देवदूत सोरेन सह सचिव, बबीता पांडेय सहसचिव, अनीषा सिन्हा कोषाध्यक्ष, दुर्गा काटीवाल सेवा पत्र योजना प्रमुख, बिंदु देवी श्रद्धा जागरण प्रमुख, उषा पांडेय सेवा कार्य प्रमुख और नीलम मिश्रा को महिला समिति के स...