मुंगेर, मार्च 24 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के वनवर्षा से शुक्रवार को नाबालिग लड़की की गुमसुदगी को लेकर लड़की के पिता ने हवेली खड़गपुर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। अपने आवेदन में वनवर्षा निवासी पिता ने बताया है कि मेरी बेटी 20 मार्च शुक्रवार की सुबह किसी आवश्यक कार्य से हवेली खड़गपुर बाजार गई तथा शाम तक वापस नहीं लौटी है। पड़ोस के गांव तथा रिश्तेदारों के घर काफी खोजबीन के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। पिता ने आवेदन के माध्यम से अपनी बेटी की बरामदगी की गुहार थानाध्यक्ष से लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...