सुल्तानपुर, मार्च 28 -- पाराबाजार, संवाददाता। सोनबरसा ग्रामसभा के आसपास वन रोज (नीलगाय) का आतंक बढ़ता जा रहा है। झुण्ड में घूमने वाले नीलगाय किसानों की तैयार फसल चौपट कर रहे हैं। मौसम की मार से किसानों की फसल का जहां नुकसान हो रही है, वहीं पर आवारा पशु व नील गाय गेहूं की तैयार फसल को चर कर चौपट कर रहे हैं। दलहन-तिलहन की फसल वे मौसम बरसात होने से काफी नुकसान हुआ है। सरसों की फसल तैयार होने के उपरांत तेज हवा व बारिश के कारण खेत में ही सरसों गिर गई। जिससे किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। आवारा पशु और वन रोज का आतंक बढ़ता जा रहा है। तैयार फसलों में दौड़कर और चर कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। सरकार के द्वारा वन विभाग को निर्देशित किया गया है कि इन्हें पकड़ कर संरक्षित बड़े जंगलों में छोड़ा जाए। जिससे किसानों की फसल पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.