देवघर, अप्रैल 3 -- करौं। प्रखंड क्षेत्र के देवपुर और सीरिया जंगल क्षेत्र का निरीक्षण वनरक्षक प्रमोद कुमार राणा द्वारा किया गया l इस दौरान करौं प्रखंड के जामताड़ा जिला सीमा के पास देवपुर गांव में लगाए जाने वाले लगभग 30 हज़ार विभिन्न प्रजाति के पेड़ लगाने के लिए नर्सरी का निरीक्षण उन्होंने किया। मौके पर उन्होंने वन रोपण प्रक्रिया में लगे मजदूरों से कहा कि बीट की खुदाई सही ढंग से होनी चाहिए। इसके साथ ही पेड़ तैयार करने के लिए नर्सरी में भी सही ढंग से कम होना चाहिए। ताकि नर्सरी में उगाए जाने वाले पौधे सही ढंग से मजबूत तैयार हो सके। इस क्रम में उन्होंने सिरियां जंगल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अपने सहायक को निर्देश दिया कि अगर निकट भविष्य में आंधी तूफान से पेड़ों का नुकसान होता है तो तुरंत पता लगाकर गिरे हुए पेड़ को जमा क...