हल्द्वानी, अप्रैल 21 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। वनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की है। गौला गेट, वनभूलपुरा निवासी महिला ने कहा कि उसकी 16 साल की बेटी 19 अप्रैल को घर से बिना बताए चली गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। एसएचओ डीएस फर्त्याल ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। शीघ्र किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...