हल्द्वानी, मार्च 30 -- PM Awas Yojna: हल्द्वानी के वनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए फॉर्म जमा होने की प्रक्रिया तेज हो गई है। रविवार को रिकॉर्ड 1414 लोगों ने शिविरों में पहुंचकर फॉर्म जमा किए। अब तक कुल 4522 आवेदन जमा हो चुके हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। हालांकि अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ सकती है। 31 मार्च की समय सीमा नजदीक आते ही शिविरों में भीड़ बढ़ने लगी है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छह शिविरों में फार्म जमा कराए जा रहे हैं। डोर-टू-डोर अभियान सहित अब तक सात हजार से अधिक फार्म वितरित किए जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- SC के आदेश पर वनभूलपुरा में पीएम आवास योजना शुरू, 4300 परिवारों को...