हल्द्वानी, फरवरी 10 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। ऊर्जा निगम और विजिलेंस की संयुक्त अभियान में वनभूलपुरा के तेरह घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग ने 1.65 लाख रुपये की बिजली चोरी का आकलन किया है। इसके लिए जुर्माने का नोटिस देकर पुलिस को कार्रवाई के लिए विभाग ने तहरीर सौंपी है। बिजली चोरी रोकने को मंगलवार को वनभूलपुरा में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान लाइन नंबर तीन, चार, सात, आठ, नौ, दस, बारह, नई बस्ती और रेलवे बाजार में तेरह घरों में बिजली चोरी होते हुए मिली। इसके लिए पोल में लगाए गए तारों को हटाने के साथ ही मकान मालिक को नोटिस दिए गए। विभाग ने 1.65 लाख रुपये की बिजली चोरी का आकलन किया। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। अभियान के दौरान ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मोहम्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.