हल्द्वानी, फरवरी 13 -- हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में बैटरी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिससे स्थानीय वाहन मालिकों में डर का माहौल है। आजाद नगर निवासी जुहैब आलम ने बताया कि बीते 7 फरवरी की रात उन्होंने अपना डम्पर इंदिरानगर गेट के पास पार्किंग में खड़ा किया था। 8 फरवरी सुबह जब वह डम्पर के पास पहुंचे तो पाया कि उसकी 100 एम्पियर की बैटरी गायब है। तहरीर में जुहैब आलम ने लिखा है कि आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों से भी बैटरियां चुराई गई हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...