हल्द्वानी, फरवरी 25 -- - 5-10 हजार वोटरों की संभावित शिफ्टिंग से त्रिकोणीय मुकाबले की आशंका बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। वनभूलपुरा क्षेत्र में प्रस्तावित पुनर्वास और संभावित आबादी स्थानांतरण ने हल्द्वानी विधानसभा सीट के राजनीतिक समीकरणों को नई बहस दे दी है। 2024 के लोकसभा चुनाव के मुताबिक हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के वनभूलपुरा और इंदिरानगर जैसे प्रमुख बूथों पर लगभग 34,963 मतदाता पंजीकृत थे, जबकि वनभूलपुरा, गफूर बस्ती और आसपास के क्षेत्र में करीब 40,000-50,000 लोग रहते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पुनर्वास की स्थिति में यदि वनभूलपुरा क्षेत्र से से 5 से 10 हजार वोटर अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित होते हैं, तो 2027 के विधानसभा चुनाव में परिणाम का गणित पूरी तरह बदल सकता है। यह सीट पिछले दो चुनावों में कम अंतर से तय हुई...