पटना, फरवरी 16 -- राजेंद्र नगर स्थित सभागार में वनबंधु परिषद महिला विंग के पटना चैप्टर द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंग, संगीत और आपसी सौहार्द से परिपूर्ण कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में खूब ठुमके लगे। मुख्य आकर्षण विशेष म्यूजिकल होली हाऊजी रही। इसे सुनीता सर्राफ ने संचालित किया। साथ ही पारंपरिक होली गीतों की सामूहिक प्रस्तुति ने वातावरण को रंगीन और उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में महिला विंग की अध्यक्ष सीता बंसल के अलावा सुनीता सर्राफ, सुनीता केजरीवाल, रितु अग्रवाल, नीलम हिसारिया, डॉ. गीता जैन, निशी अग्रवाल, नीना मोटानी आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.