चाईबासा, जून 28 -- चाईबासा। सारंडा वन प्रमंडल चाईबासा के तत्वावधान में वनपाल प्रशिक्षण विद्यालय चाईबासा परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वनपाल प्रशिक्षण विद्यालय में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु वनरक्षियों और वन विभाग के कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान कुल 34 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर वनपाल प्रशिक्षण विद्यालय, चाईबासा के निदेशक सह सारंडा वन प्रमंडल पदाधिकारी अविरूप सिन्हा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। एक यूनिट रक्त किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सारंडा वन प्रमंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ ब्लड बैंक की मेडिकल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह भी पढ़ें- रेडक्रॉस परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 40 यूनिट रक्त संग्रह

हिंदी हिन्द...