वनदेवी धाम के सुंदरीकरण के लिए सौंपा ज्ञापन
मऊ, जून 2 -- मऊ। हिंदू जागरण समिति यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आर्यन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर जनपद के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल वनदेवी धाम के समग्र विकास एवं सुंदरीकरण की मांग की। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि वनदेवी धाम हिंदुओं के आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए आते हैं। इसके बावजूद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कहा कि वनदेवी धाम को पर्यटन के दृष्टिकोण से भी विकसित करने की आवश्यकता है, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.