नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) ने प्रसिद्ध को सभी फॉर्मेट खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया है। 30 वर्षीय प्रसिद्ध का एक और दो नवंबर को सिमुलेशन टेस्ट हुआ, जिसके बाद सीओई की मेडिकल टीम से मंजूरी मिल गई। पेसर को फिटनेस क्लियरेंस के आधार पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीन मुकाबलों के लिए चुना गया था। हालांकि, प्रसिद्ध को 30 अक्टूबर को बाहर होना पड़ा। उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट थी। प्रसिद्ध के बाहर होने के बाद तेज गेंदबाज आकिब नबी को शुरुआती तीन वनडे के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया। पांच मैचों की वनडे सीरीज बुधवार से ऑकलैंड में शुरू होगी।प्रसिद्ध कृष्णा जल्द से जल्द न्यूजीलैंड जाएंगे पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई क...