वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने उतरेगी भारतीय टीम, जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐसा नहीं कर पाईं कप्तान मंधाना
वडोदरा, अक्टूबर 27 -- टी20 में क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम अपना विजय अभियान जारी रखकर जिम्बाब्वे के खिलाफ बुधवार को वडोदरा में होने वाले तीसरे और अंतिम महिला वनडे मैच में भी इसे दोहराने की कोशिश करेगी। पहले दो मैचों में जीत के बाद भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब उसका लक्ष्य क्लीन स्वीप करना होगा, जो टी20 सीरीज में 3-0 की जीत के बाद एक और बड़ी उपलब्धि होगी। भारत को पहले दो वनडे मैच में किसी तरह की खास चुनौती नहीं मिली। पहले मैच में प्रतिका रावल के नाबाद शतक और श्री चरणी के चार विकेट की बदौलत भारत ने नौ विकेट से जीत हासिल की। दूसरे मैच में हरमनप्रीत कौर के 126 और दीप्ति शर्मा के नाबाद 106 रन की मदद से भारत ने छह विकेट पर 328 रन बनाए। बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.