नई दिल्ली, जून 11 -- दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाला 2027 वनडे विश्व कप 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच खेला जाएगा। ईएसपीएन क्रिकइंफो को पता चला है कि इन तारीखों पर सहमति मई में अहमदाबाद में हुई आईसीसी की बोर्ड मीटिंग के दौरान बनी थी और जुलाई में होने वाली वार्षिक बैठक में सूक्ष्म चीजों पर चर्चा होगी। ऐसा माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के आठ मैदानों पर ही अधिकांश मैच खेले जाने हैं और 54 में से 41 मैच इसी देश में हो सकते हैं। जिम्बाब्वे में 8-10 और नामीबिया में तीन मैच खेले जा सकते हैं। शुरुआत में जिम्बाब्वे के दो मैदानों की ही बात हो रही थी, लेकिन अब इस साल के अंत तक विक्टोरिया फॉल्स पर बन रहा स्टेडियम भी बनकर तैयार हो जाएगा तो तीनों मैदानों का इस्तेमाल होगा। नए स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाने के लि...