रांची, अप्रैल 7 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात हाथियों के एक झुंड ने वनडीह गांव में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया और किसानों की तैयार फसलों को नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने मोहित कुमार महतो, रितेश पातर मुंडा, जयपाल पातर मुंडा और उमेश पातर मुंडा के खेतों में लगी लौकी, बीम और अन्य सब्जियों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने घटना की सूचना वन विभाग को दे दी है। बताया जाता है कि करीब पांच हाथियों का झुंड बारेन्दा पहाड़ में डेरा डाले हुए है और शाम होते ही आसपास के गांवों में प्रवेश कर उत्पात मचाता है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से जल्द ठोस कदम उठाने और नुकसान की भरपाई की मांग की ...