दरभंगा, मई 6 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के वनडिहुली गांव से एक युवक को शराब के नशे और बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान देहट नारायण गांव के राम भरोस मांझी के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...