पीलीभीत, जुलाई 14 -- पीलीभीत। बाघ को परेशान किए जाने के मामले में पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में शिकंजा कस गया है। मामले में होम स्टे और पर्यटन को निकले सैलानी से बयान लिए गए है। आगामी दिनों में बयान के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। ताकि इसमे प्रभावी एक्शन किया जा सके। पिछले दिनों पूरनपुर खटीमा मार्ग पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वाहन में सवार लोगों का वीडियो अपलोड किया गया था। जिसमें वाहन सवार लोग बाघ का रास्ता रोक कर उसके वन जीवन में खलल डाल रहे थे। यही नहीं प्रतिबंध होने के बाद भी रात में जंगल के मार्ग पर वाहन से आना जाना करते हुए वीडियो बना रहे थे। इस वीडियो को आर्थिक आय सृजित करने के लिए इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया गया। इसके बारे में जानकारी होने पर डीएफओ ने सोशल मीडिया पर आईडी को सुरक्षित कर लिया। साथ ह...