बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- ग्रंथी दिलीप सिंह ने अरदास कर किया उद्घाटन फोटो : तेलमर-तेलमर के वनगच्छा में बुधवार को गुरुद्धारा दर्शन साहब का उद्घाटन करते लोग। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। तेलमर के वनगच्छा गांव में बुधवार को गुरुद्वारा दर्शन साहब का उद्घाटन किया गया। तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के एडिशनल हेड ग्रंथी दिलीप सिंह ने अरदास कर इसका शुभारंभ किया। इससे पूर्व श्री अखंड पाठ का विधिवत समापन हुआ। इसके बाद आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में पटना साहिब के रागी जत्था ज्ञान सिंह ने शबद कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया। दिलीप सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी जातियों और धर्मों के लिए खुला है। गुरु साहब का संगत और पंगत का संदेश पूरे मानव कल्याण के लिए है। कार्यक्रम के अंत में कड़ाह प्रसाद और गुरु का लंगर वितरित किया गया। इसमें सैकड़...