पाकुड़, अप्रैल 28 -- प्रखंड के ऐंठापाड़ा गांव निवासी दीपक कुमार के घर के समीप रविवार देर शाम अंधेरी जगह पर एक गड्ढे में एक विशालकाय जहरीला स्पैक्टकल कोबरा (भारतीय नाग) लोगों के द्वारा देखा गया। अंधेरे में जहरीले नाग को देखकर लोग काफी भयभीत हो गए। इसी बीच लोगों ने मोबाइल पर इसकी सूचना वनकर्मी असराफूल शेख को दी। सूचना मिलते ही वनकर्मी असराफूल शेख दीपक कुमार के घर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद जहरीले कोबरा का रेस्क्यू कर लिया। उसके पश्चात उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। वनकर्मी असराफूल शेख ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार के सांप दिखने पर उसके साथ छेड़-छाड़ न करें और न ही मारने का प्रयास करें। यह भी पढ़ें- वनकर्मी ने किया स्पैक्ट्रल कोबरा का रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा सांप दिखने पर तत्काल मोबाइल पर सूचना दें। साथ ही बिना टार्च या ल...