पाकुड़, दिसम्बर 17 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के हटियापाड़ा स्थित बास्की तिवारी के घर में बुधवार सुबह एक बड़ा स्पैक्ट्रल कोबरा (भारतीय नाग) निकलने से घर में अफरा-तफरी मच गई। नाग को देखते ही मोबाइल पर वनकर्मी असराफुल शेख को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वनकर्मी असराफुल शेख बास्की तिवारी के घर पहुंच कर अति जहरीले स्पैक्ट्रल कोबरा को रेसक्यू कर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। इस संबंध में वनकर्मी असराफुल शेख ने बताया कि चूहों के बिल से चूहा का शिकार करने के उद्देश्य से अक्सर सांप घरों के आस-पास आते रहते है। सांप दिखाई पड़ने पर उससे छेड़-छाड़ न कर अविलंब मोबाइल पर सूचना देते का कार्य करें। इससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सकता है। स्पैक्ट्रल कोबरा काफी जहरीला होता है। समय पर इलाज न होने से प्रभावित व्यक्ति की जान भी जा सकती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.