सोनभद्र, अप्रैल 8 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार में मंगलवार की रात गस्त के दौरान पुलिस ने चार गो तस्करों के साथ 12 मवेशियों को बरामद कर लिया। पिकअप पर वध के लिए लोड करते समय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि मौके से दो गो तस्कर रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मंगलवार की रात घोरावल कोतवाली के शिवद्वार गांव में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वध के लिए जा रहे मवेशियों को बरामद करते हुए तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्कर चांद मोहम्मद उर्फ सोनू निवासी खुटहनिया, चांद बाबू उर्फ चंदा निवासी बेलवनिय, जलालुद्दीन निवासी गुरुवल, संदीप कुमार मौर्य निवासी तीन ताली को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वांछित अभियुक्त आसिफ रजा निवासी खुटहनिया तथा मजीद उर्फ मंडी निवासी बेलवनिया थाना घोरावल की तलाश की जा रही है। टीम...