बरेली, मई 26 -- क्योलडिया। वध के लिए गोवशों को पकड़ रहे एक तस्कर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। मुठभेड़ में तस्कर के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार देर रात क्योलडिया पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कैलाश नदी पुल के पास खेतों में कुछ बदमाश घुमंतू गोवंशीय पशुओं को पकड़कर उनके वध की तैयारी में हैं।

पुलिस की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक वेद Singh ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी। इस दौरान एक बदमाश अचानक झाड़ियों से निकला और पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। जिसमें उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, मोबाइल फोन और 57...