शाहजहांपुर, दिसम्बर 27 -- लापता हुए युवक को पुलिस ने डेढ़ महीने बाद रिश्तेदारी से बरामद कर लिया। जांच में मामला युवक के पिता के द्वारा पुलिस को गुमराह कर गुमशुदगी दर्ज कराने का सामने आया है। धन्यौरा गांव के तेजराम कश्यप ने 12 नवंबर को अपने शादीशुदा पुत्र अजय कश्यप के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद अजय कश्यप की पत्नी प्रियंका ने पुलिस को बताया था कि उसने 4 साल पहले अजय के साथ कोर्ट मैरिज की थी। वह बिहार की रहने वाली है। प्रियंका ने आरोप लगाया था कि इन लोगों ने अजय को कहीं छुपा दिया है और अजय के जाने के बाद उसे ससुराल के लोग घर से निकालने के लिए तंग कर रहे हैं। प्रियंका के बताने के अनुसार पुलिस को अजय के पिता तेजराम पर शक हुआ और उसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। गुरुवार की देर रात पुलिस ने अजय के एक रिश्तेदार के यहां बरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.