सहरसा, मार्च 23 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सनातन श्री नारायण सेवा संस्थान के तत्वाधान में पूरब बाजार गर्ल्स हाई स्कूल मैदान में आगामी 10 अप्रैल से शुरू हो रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के भव्य आयोजन की तैयारी में कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटे हैं।आयोजन समिति सदस्य सागर कुमार नन्हें ने कहा ज्ञान यज्ञ 10 अप्रैल शुक्रवार को सुबह भव्य कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ होगा।इस आयोजन का उद्देश्य है क्षेत्र में अध्यात्म और भक्ति का प्रसार करना,सामाजिक सौहार्द बनाना है। कलश में 33 कोटि देवी देवताओं का वास माना जाता है।यज्ञ में श्रीधाम वृंदावन से अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका डॉ शिवानी कृष्ण शुक्ला का आगमन हो रहा है। कलश यात्रा में कलश धारण करने वाले महिलाएं,लड़कियों का रजिस्ट्रेशन 25 मार्च से शुरू होगा। कलश यात्रा का प्रभारी विद्या सिंह राठौर को बनाया गया ह...