मेरठ, मार्च 21 -- सरूरपुर क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांवों में ईद का त्योहार बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हजारों अकीदतमंदों ने खुदा की बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क में अमनों अमान की दुआ की। कस्बा हर्रा, खिवाई, करनावल, व गांव पांचली बुजुर्ग, जसड सुल्ताननगर आदि गांवों में ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया। हर्रा स्थित ईदगाह में मौलाना हाशिम, जसड़ सुल्ताननगर में मौलाना रिहान ने दुआ कराई। भाकियू नेता हनीफ राणा, खिवाई चेयरपर्सन पति शमशाद प्रधान, हर्रा चेयरमैन कुवंर मौहम्मद अली, तैय्यब प्रधान, मौलाना शकील, सपा नेता नदीम चौहान, आदि ने ईद की बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...