बोकारो, मई 16 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ वट सावित्री व्रत रखा। नवविवाहित महिलाओं में पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे दीप, धूप, फल, फूल, सिंदूर, रोली, मौली और कच्चे सूत अर्पित कर पूजा-अर्चना की तथा वृक्ष की परिक्रमा कर सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। बुंडू स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर, ब्लॉक कॉलोनी मंदिर, बुढ़वा महादेव और बाजार टांड स्थित वट वृक्ष के पास श्रद्धापूर्वक पूजा की गई। सोलह श्रृंगार कर पहुंची महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न की। यह भी पढ़ें- वट सावित्री पूजा आज, जमकर हुई पूजन सामग्री की बिक्री पंडित अनूप बनर्जी और दीपू बनर्जी ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार वट...