कौशाम्बी, मई 16 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में शनिवार को वट सावित्री व्रत के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा दृश्य देखने को मिला। बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर कड़ा धाम पहुंचीं और पति की लंबी आयु एवं सुखमय जीवन की कामना के साथ विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। भोर से ही कड़ा धाम के कालेश्वर घाट पर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं ने सबसे पहले पतित पावनी मां गंगा के पावन जल में स्नान कर माँ की पूजा-अर्चना की तथा सूर्य भगवान को अघ्र्य अर्पित किया। इसके बाद सभी महिलाएं कालेश्वर गंगा घाट स्थित वट वृक्ष के नीचे पहुंचीं, जहां उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार वट वृक्ष की पूजा की। यह भी पढ़ें- वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र की कामना वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने की पति की लंबी उम्र की कामना महिलाओं ने धूप-द...