नई दिल्ली, मई 7 -- Vat Savitri Vrat 2026 Time Muhurta, वट सावित्री व्रत: इस वर्ष वट सावित्री व्रत बेहद शुभ संयोगों में आ रहा है, जो व्रतियों के लिए विशेष फलदायी सिद्ध होगा। सौभाग्य, समर्पण और अटूट वैवाहिक बंधन का प्रतीक वट सावित्री व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना करेंगी। इस व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में काफी उत्साह है। महिलाएं पारंपरिक तरीके से सज-धजकर वट वृक्ष के नीचे एकत्रित होंगी और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करेंगी। पूजा के दौरान महिलाएं वट वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा धागा बांधेंगी और अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी। इस व्रत का मुख्य आकर्षण सावित्री और सत्यवान की कथा का श्रवण एवं पाठ है। मान्यता है कि ...