भभुआ, मई 15 -- लंबी आयु, सुख-समृद्धि, अखंड सौभाग्य देने, कलह-संताप के नाश की कामना कपड़ा, बांस के बने पंखा, पूजा सामग्री की दुकानों पर दिखी महिलाओं की भीड़ (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। अखंड सौभाग्य की कामना के साथ सुहागिन शनिवार को सावित्री व्रत रखेंगी। इसको लेकर महिलाओं ने शुक्रवार को पूजा व दान सामग्री के अलावा वस्त्रों की खरीदारी की। महिलाओं की भीड़ से बाजारों में चहलपहल बढ़ गई है। महिलाएं कपड़ा, बांस के बने पंखा, पूजा, शृंगार सामग्री की दुकानों पर खरीदारी कर रही थीं। दुकानदार भी काफी व्यस्त थे। शहर के मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल के सामने, सदर अस्पताल, समाहरणालय पथ, देवीजी रोड आदि इलाकों में स्थित वट वृक्ष के पास महिलाओं की भीड़ पूजा, परिक्रमा व धागा बांधती दिखेगी। यह भी पढ़ें- वट सावित्री व्रत को ले बाजारों में महिलाओं ने की ...