मधुबनी, मई 14 -- शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। वट सावित्री व्रत को लेकर बाजार में खूब खरीदारी हो रही है। व्रत करने वाली महिलाएं एवं उनके परिजन साड़ी, बांस का पंखा, फल की खरीदारी कर रहे हैं। 16 मई को वट सावित्री व्रत है। व्रत से पहले बाजार में अचानक फलों का दाम बढ़ गया है। दो रुपये सैकड़ा बिकने वाला लीची 250 से 300 रुपये सैकड़ा बिक रहा है। 50 से 60 रुपये प्रति दर्जन किने वाला केला 80 रुपए दर्जन बिक रहा है। बांस से बने पंखे का दाम भी आसमान छू रहा है। पंखा 70 से 80 रुपये बिक रहा है। मिथिला में यह व्रत पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन के लिए रखा जाता है। हर साल यह व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को किया जाता है। उस दिन वट (बड़गद) वृक्ष की पूजा करने का विधान है। कहा जाता है कि वटवृक्ष की जड़ों में ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु व डालियो...