वट सावित्री पूजा श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न
रामगढ़, मई 16 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। जिलेभर में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। शहर के प्रमुख मंदिरों-किला मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर, सिद्धेश्वर धाम मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर और जलाराम मंदिर सहित विभिन्न गांवों- मोहल्लों में स्थित वट वृक्षों के नीचे सुहागिन महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना की। सुबह से ही महिलाएं सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष के नीचे एकत्रित हुईं। मंदिरों के पुजारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई और सत्यवान-सावित्री और यमराज की पौराणिक कथा सुनाई। मान्यता के अनुसार माता सावित्री ने अपने तप, निष्ठा और प्रेम के बल पर यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। यह भी पढ़ें- वट सावित्री व्रत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.