अररिया, मई 16 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर शनिवार को वट सावित्री पूजा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने उपवास रख विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों और देवस्थानों में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। गोदना ठाकुरबाड़ी, श्री मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी, भगवती देवी गोयल बालिका उच्च विद्यालय परिसर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, बड़ा शिवालय, काली मंदिर, बगीचा चौक शिव-हनुमान मंदिर तथा बाजार समिति स्थित वट वृक्ष के पास पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। यह भी पढ़ें- वट सावित्री व्रत पर शांतिपुरी में गूंजे भक्ति गीत, सुहागिनों ने मांगी अखंड सौभाग्य की कामना व्रतधार...