बिहारशरीफ, मई 15 -- वट सावित्री पूजा को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़ रहुई, निज संवाददाता। वट सावित्री पूजा शनिवार को है। व्रत को लेकर शुक्रवार को बाजारों में भारी रौनक देखने को मिली। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखे जाने वाले खास व्रत को लेकर जमकर खरीदारी की। सुबह से ही कपड़ा, श्रृंगार, फल और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने साड़ी, चूड़ी, सिंदूर, बांस के पंखे और अन्य पूजन सामग्रियों की खरीदारी की। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पूजा के कारण बिक्री में काफी उछाल आया है और देर शाम तक बाजार गुलजार रहा। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: वट सावित्री व्रत कल, आज नहाय खाय हालांकि, अचानक खरीदारों की भीड़ बढ़ने से मुख्य मार्गों पर रुक-रुककर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को आवाजाही में थोड़ी परेशानी का भी सामना ...