वट सावित्री पूजा के दौरान चार वर्षीय बच्चा लापता
औरंगाबाद, मई 16 -- ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंदिर के समीप शनिवार सुबह वट सावित्री पूजा के दौरान चार वर्षीय बच्चा लापता हो गया। जानकारी के अनुसार ओबरा निवासी सुधीर प्रसाद गुप्ता का पुत्र अद्विक कुमार अपनी मां व अन्य परिजनों के साथ सुबह करीब 10 बजे पूजा-अर्चना के लिए देवी मंदिर पहुंचा था। पूजा के दौरान परिजन धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त हो गए। इसी बीच बच्चा अचानक नजरों से ओझल हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चल सका, जिससे परिजन सदमे में हैं। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि लापता बच्चे की तलाश जारी है। देवी मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.