नवादा, मई 17 -- पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना का महापर्व वट सावित्री पूजा पूरे जिले में धार्मिक उत्साह और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। नवादा नगर सहित जिले के हिसुआ, नरहट, मेसकौर, रजौली, गोविंदपुर, सिरदला, वारिसलीगंज, कौआकोल, पकरीबरांवा, रोह, काशीचक, कौआकोल समेत नारदीगंज के शहरी, कस्बाई व तमाम ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही सुहागिन महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। नए वस्त्रों और सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं ने वट यानी बरगद वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने अखंड सौभाग्य की कामना की। कुल मिला कर, नवादा जिले में वट सावित्री का यह महापर्व आपसी सौहार्द, अटूट विश्वास और श्रद्धा के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ​ यह भी पढ़ें- वट अमावस्या पर वट वृक्ष की सुहागिनों ने की परिक्रमासुबह से ही पूजा स्थलों पर...