श्रावस्ती, मई 16 -- श्रावस्ती,टीम। शनिवार को ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर वट सावित्री का पूजन करके अखंड सुहाग की कामना की गई। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा करके अपने पति की लंबी आयु की कामना की। भिनगा के जूनियर हाईस्कूल स्थित वट वृक्ष की पूजा करके के लिए दर्जनों की संख्या में महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना करके धागे लपेटे और पति की लंबी आयु की प्रार्थना की। इसी तरह से कटरा कस्बा के श्रीराम जानकी मंदिर बड़की कुट्टी में शनिवार को वट सावित्री पूजा के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति के लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रख कर पूजा अर्चन किया। यह भी पढ़ें- वट सावित्री व्रत: उपवास रखकर सुहागिनों ने की पति के दीर्घायु होने की कामना वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह दिखा। बरगद पेड़ के नीचे सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रह...