चतरा, मई 15 -- वट सावित्री पूजा आज, भद्रकाली में उमड़ेगी सुहागिनों की भीड़ इटखोरी, प्रतिनिधि।ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाने वाला वट सावित्री व्रत इस बार आज 16 मई 2026, शनिवार को है। इस दिन शनि जयंती भी पड़ रही है, जिससे सौभाग्य योग और शोभन योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं। पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए सुहागिन महिलाएं आज के दिन बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। इस मौके पर भद्रकाली मंदिर परिसर में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ेगी इसके बाद प्रखण्ड के अन्य वट वृक्ष में भी पूजा अर्चना किया जाएगा । यह भी पढ़ें- Vat Savitri 2026 Mantra: बरगद के पेड़ की परिक्रमा करते समय पढ़ें ये 3 मंत्र, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मन्दिर पुजारी विवेक तिवारी ने कहा कि बरगद के पेड़ को वट वृक्ष कहा जाता है, जिसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश ...