सुपौल, मई 16 -- वीरपुर, एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री पूजा श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। वीरपुर सहित भीमनगर स्थित रामजानकी मंदिर परिसर के वट वृक्ष के पास सुबह से महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर वट वृक्ष में धागा बांधा और पति के लंबे जीवन की मंगल कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए व्रत कथा का भी श्रवण किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वट वृक्ष की तरह पति का जीवन भी लंबा और सुखमय हो, इसी विश्वास के साथ महिलाएं यह व्रत करती हैं। यह भी पढ़ें- श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया वटसावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए वट सावित्री पूजा व...