नैनीताल, मई 16 -- नैनीताल/गरमपानी। वट सावित्री व्रत के पावन अवसर पर शनिवार को नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उल्लास देखने को मिला। इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और वट वृक्ष की परिक्रमा कर अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।नैनीताल के प्रसिद्ध मां नयना देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर वट सावित्री की कथा सुनी और मां नयना देवी का आशीर्वाद लिया। भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी गईं। इस दौरान मुख्य पुजारी बसंत बल्लभ पांडे समेत कई पंडित और सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा-अर्चना वहीं गरमपानी के काकड़ीघाट स्थित बाबा नींब करौरी महाराज आश्...