वट सावित्री का पूजन कर अटल सौभाग्य की कामना की
रामपुर, मई 16 -- रामपुर। वट अमावस्या के पावन दिवस पर शनिवार को महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा। बरगद के पेड़ का विधि-विधान के साथ पूजन किया। इसके बाद मंदिरों में जाकर माथा टेका और अटल सौभाग्य की कामना की। वट अमावस्या पर शनिवार को घरों में सुबह से ही वट सावित्री व्रत की तैयारियां शुरू हो गईं। महिलाओं ने पूजा स्थलों की साफ-सफाई कर देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्नान कराया। इसके बाद उन्हें नए वस्त्र धारण कराए। पूजा स्थलों को फूलों की झालरों आदि से सजाया गया। इसके बाद पूजन की तैयारियां कीं। पूजन के लिए महिलाओं ने घरों में विभिन्न तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाए। यह भी पढ़ें- सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत पूजन की सारी तैयारियां पूरी करने के बाद पारंपरिक ढंग से पूजा-अर्चना करने के लिए पूजा की थाली के साथ महिलाएं घर के पास के वट वृक्ष के नीचे एकत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.