वट सावित्री आज, रामगढ़ बाजार में खरीददारी को लेकर दिखी रौनक
दुमका, मई 16 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। वट सावित्री पर्व को लेकर रामगढ़ मुख्य बाजार में काफी चहल-पहल देखी गई। सबसे ज्यादा भीड़ साड़ी और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर रही। महिलाएं नई साड़ियां, चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी और अन्य सौंदर्य प्रसाधनों की जमकर खरीदारी करती दिखीं। दुकानदारों का कहना है कि पर्व के कारण बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। बाजार में रंग-बिरंगी साड़ियों और पारंपरिक श्रृंगार सामग्री की मांग अधिक बढ़ी हुई है। महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी करने में जुटी हुई हैं, जिससे बाजार में उत्सव जैसा माहौल बन गया है। यह भी पढ़ें- वट सावित्री व्रत आज बाजारों में बड़ी चहल पहलपूजन सामग्री और फलों की बिक्री में तेजी वट वृक्ष की पूजा में इस्तेमाल होने वाली पूजन सामग्री की बिक्री भी तेजी से बढ़ी है। कच्चा सूत, धूप, दीप, अगरबत्ती और पूजा की अन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.