देहरादून, मई 16 -- रुड़की। वट सावित्री अमावस्या के पावन अवसर पर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं ने विधि-विधान के साथ वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना की। सुबह से ही मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर स्थित वट वृक्षों के पास श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। श्रृंगार कर व्रत रखकर पहुंची महिलाओं ने वट वृक्ष पर कच्चा सूत लपेटते हुए परिक्रमा की और भगवान से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान महिलाओं ने सावित्री-सत्यवान की कथा श्रवण कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए। यह भी पढ़ें- पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने की पूजा-अर्चना यह भी पढ़ें- वट वृक्ष की पूजा कर सुहागिनों ने मांगी पति की दीर्घायु यह भी पढ़ें- पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने वटवृक्ष में बांधा रक्षा सूत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...