वट वृक्ष की पूजा कर मांगी पति के लिए दीर्घायु
मुरादाबाद, जून 21 -- ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी को महिलाओं ने पति की दीर्घायु एवं परिवार की सुख समृद्धि के लिए व्रत रखा। उन्होंने वट वृक्ष की पूजा की और शिव पार्वती की आराधना कर सदा सुहागिन रहने का वर मांगा। बायना मंसा और और सास अथवा ननद आदि को देकर आशीर्वाद लेकर व्रत को विश्राम दिया। पूजन के लिए महिलाओं ने मिट्टी अथवा आटे के शिव पार्वती बनाए। बरगद के वृक्ष के नीचे उन्हें विराजमान किया। जिनके घर के पास बरगत का वृक्ष नहीं था उन्होंने बरगद की टहनी मंगवाकर पूजन किया। सत्यवान सावित्री की कथा का श्रवण किया, जिनकी सास या ननद पास या शहर में नहीं रहतीं उन्होंने मंदिर में भगवान के चरणों में बायना देकर व्रत को विश्राम दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.